मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम के बैकवाटर में क्रूज पलटने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़े; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे चरण को संबोधित किया!
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

