पश्चिम बंगाल: नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले तैयारियां तेज, अमित शाह आज पहुंचेंगे कोलकाता

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंचेंगे और नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

यह भी पढ़े; पीएम मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो-लाम के बीच अहम वार्ता, कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर!

बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा की जा सकती है। इसके तुरंत बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और औपचारिक कार्यक्रम तय होने की संभावना है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *