पंजाब के अमृतसर और जालंधर में सेना और बीएसएफ परिसरों के बाहर हुए धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जालंधर में सीमा सुरक्षा बल के फ्रंटियर मुख्यालय के मुख्य द्वार के पास विस्फोट हुआ, जबकि अमृतसर के खासा छावनी क्षेत्र में सेना से जुड़े परिसर के बाहर धमाका हुआ। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़े; पश्चिम बंगाल: नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले तैयारियां तेज, अमित शाह आज पहुंचेंगे कोलकाता
जालंधर में यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक डिलीवरी बॉय बीएसएफ परिसर के बाहर पार्सल पहुंचाने आया था। धमाके में उसका स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसे मामूली चोटें आईं। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच में जुटी हैं। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और डिलीवरी कर्मी भी पूछताछ में सहयोग कर रहा है।

