GPSC Recruitment 2026: गुजरात लोक सेवा आयोग में 11 पदों पर भर्ती, अफसर बनने का शानदार मौका

GPSC ने जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सिविल सेवक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने जनरल मैनेजर सहित 11 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। GPSC द्वारा जारी इस भर्ती अभियान में अलग-अलग स्तर के पद शामिल किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

इन पदों पर निकली भर्ती

  • डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) क्लास-2 (GMB)
  • डिप्टी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) क्लास-2 (GMB)
  • मैनेजर क्लास-1 (GMB)
  • डिप्टी जनरल मैनेजर क्लास-1 (GMB)
  • जनरल मैनेजर क्लास-1 (GMB)
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत अन्य पद

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA या PGDM (पूर्णकालिक) की योग्यता भी मांगी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 20 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 से 47 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसके 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने की संभावना है। इसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹53,100 से ₹2,09,200 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़े; घर बैठे नौकरी पाने का शानदार मौका, सरकार के इस पोर्टल पर मिल रही हैं Remote और Part-Time Jobs

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले GPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को चेक कर सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *