अमेरिका की मध्यस्थता में इस्राएल और लेबनान 45 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार वाशिंगटन में हुई वार्ता के नए दौर के बाद यह अहम समझौता हुआ।
विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने बताया कि दो दिनों तक चली बातचीत सफल रही और अब 2 तथा 3 जून को आगे की वार्ता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों के बीच 29 मई को पेंटागन में सुरक्षा वार्ता शुरू होगी।
टॉमी पिगोट ने उम्मीद जताई कि इन वार्ताओं से इस्राएल और लेबनान के बीच स्थायी शांति, संप्रभुता और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
हालांकि युद्धविराम बढ़ाने के बीच भी क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस्राएली वायु सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के 440 से अधिक ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 220 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।
यह भी पढ़े;ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले- पश्चिम एशिया में शांति ला सकता है भारत
वहीं इस्राएली रक्षा बलों का कहना है कि अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। ऐसे में युद्धविराम के बावजूद पश्चिम एशिया की स्थिति अब भी बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

