चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीजिंग में अहम द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने ईरान, यूक्रेन संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस वार्ता का उद्देश्य बीजिंग और मॉस्को के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया।
बैठक के दौरान व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग की समीक्षा की गई। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक पहुंचने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन का दौरा किया था और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन और रूस की यह बैठक वैश्विक कूटनीति और शक्ति संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़े; प्रधानमंत्री मोदी और इटली के राष्ट्रपति मैटरेला के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

