पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को पीएम मोदी ने दी बधाई!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने जनता से गहराई से जुड़े रहने और उनकी आकांक्षाओं को समझने वाले नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रधानमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्री पद की शपथ लेने पर दिलीप घोष, अग्निमित्र पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी।
यह भी पढ़े; GPSC Recruitment 2026: गुजरात लोक सेवा आयोग में 11 पदों पर भर्ती, अफसर बनने का शानदार मौका

पीएम मोदी ने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर लगातार मेहनत करते हुए जनता की सेवा की है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के रूप में ये सभी नेता पश्चिम बंगाल के विकास पथ को और मजबूत करने का काम करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *