भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ पांच मंत्रिमंडल मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
राज्यपाल आर. एन. रवि ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रमाणिक और खुदिराम टुडू शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
यह भी पढ़े; पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को पीएम मोदी ने दी बधाई!
समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में रोड शो भी किया, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखने को मिली।

