ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारत की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने में अहम और सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।
अराघची ने साफ कहा कि ईरान से जुड़े किसी भी मुद्दे का सैन्य समाधान संभव नहीं है और मौजूदा पश्चिम एशिया संकट का हल केवल बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जा सकता है।
उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति को बेहद जटिल बताते हुए कहा कि ईरान सभी जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने भारत की किसी भी सकारात्मक और रचनात्मक पहल का स्वागत करने की बात कही।
यह भी पढ़े; NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ी गिरफ्तारी, पुणे की शिक्षिका गिरफ्तार
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इन दिनों नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जहां वैश्विक तनाव, क्षेत्रीय सुरक्षा और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

