भारत और अमेरिका ने आज महत्वपूर्ण खनिजों और रेयर अर्थ तत्वों को लेकर एक अहम द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति, खनन और प्रसंस्करण को मजबूत बनाना है।
यह ऐतिहासिक समझौता नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुआ। दोनों नेताओं ने इस सहयोग को भविष्य की तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
समझौते के तहत भारत और अमेरिका रेयर अर्थ तत्वों और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में संयुक्त सहयोग बढ़ाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, रक्षा और हाई-टेक उद्योगों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी चीन पर निर्भरता कम करने और वैश्विक सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।
यह भी पढ़े; पीएम मोदी से मिलीं ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत साझेदारी पर बड़ा जोर

