पीएम मोदी से मिलीं ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत साझेदारी पर बड़ा जोर

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और इंडो-पैसिफिक में स्थिरता बनाए रखने को लेकर भी बातचीत हुई। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

जापान के विदेश मंत्री से भी मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-जापान सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। भारत लगातार इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपने रणनीतिक सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती मिल रही है।
यह भी पढ़े;अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई से भारत के चार दिवसीय दौरे पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *