अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई से भारत के चार दिवसीय दौरे पर

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि की है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट के अनुसार, मार्को रुबियो अपनी यात्रा के दौरान कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने जानकारी दी है कि रुबियो 26 मई को होने वाली क्वाड समूह की बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे।

क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़े; प्रधानमंत्री मोदी और इटली के राष्ट्रपति मैटरेला के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *