सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि केंद्र सरकार गोवा में दिव्यांगजनों के लिए अतिरिक्त वृद्धाश्रम और अन्य कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि गोवा सरकार के सहयोग से गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित 10 वृद्धाश्रम वर्तमान में सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार की वृद्धाश्रम योजना के तहत राज्य में दो से तीन नए वृद्धाश्रम स्थापित करने की संभावना पर भी काम किया जा रहा है। रामदास अठावले ने कहा कि जनगणना के अनुसार गोवा में लगभग 33 हजार दिव्यांगजन हैं, जबकि 11 हजार से अधिक लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजनों के लिए सहायता प्रणालियों को और मजबूत बनाने के लिए गोवा के सामाजिक कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई के साथ लगातार चर्चा की जा रही है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
यह भी पढ़े;पश्चिम बंगाल सरकार 1 जून से शुरू करेगी अन्नपूर्णा योजना, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

