ईरान-अमेरिका विवाद में पाकिस्तान की भूमिका पर भड़के अमेरिकी सीनेटर, लगाए गंभीर आरोप

अमरीकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित मध्यस्थता में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस्राएल के प्रति पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे विरोध के कारण उसे तटस्थ मध्यस्थ नहीं माना जा सकता।

सीनेटर ग्राहम ने दावा किया कि ईरानी सैन्य विमान पाकिस्तानी हवाई अड्डों का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस्राएल को लेकर पाकिस्तानी नेताओं की टिप्पणियों को भी चिंताजनक बताया। ग्राहम ने पाकिस्तान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अब्राहम समझौते में शामिल होने के प्रस्ताव पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के उस इंटरव्यू के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान किसी भी ऐसे समझौते का समर्थन नहीं करेगा जो उसकी मूल विचारधारा के खिलाफ हो।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में पाकिस्तान, सऊदी अरब, कतर, मिस्र, जॉर्डन, बहरीन और तुर्किए समेत कई मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते में शामिल होने की अपील की थी। वर्ष 2020 में हुए इस समझौते का उद्देश्य इस्राएल और अरब देशों के बीच संबंध सामान्य करना था।
यह भी पढ़े; नासा का बड़ा मिशन: चंद्रमा पर स्थायी बेस के लिए भेजे जाएंगे रोबोटिक लैंडर्स और ड्रोन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *