दिल्ली में लू का येलो अलर्ट, कई राज्यों में भीषण गर्मी से हालात गंभीर

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागपुर, गढ़चिरोली और अकोला जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। नागपुर में कल तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा।

विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में दिनभर लू चलने की चेतावनी दी है, जबकि तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी भारत, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़े; नासा का बड़ा मिशन: चंद्रमा पर स्थायी बेस के लिए भेजे जाएंगे रोबोटिक लैंडर्स और ड्रोन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *