नितिन गडकरी ने की 7,700 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और रखरखाव की विस्तृत समीक्षा की। नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान तेलंगाना के लगभग 4,931 किलोमीटर, जम्मू-कश्मीर के 2,035 किलोमीटर और लद्दाख के 804 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ी परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।

नितिन गडकरी ने कहा कि देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए राजमार्ग परियोजनाओं का समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी व्यवस्था मजबूत करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और आधुनिक निर्माण तकनीकों को अपनाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं की गुणवत्ता और टिकाऊपन दोनों बेहतर हो सकें।

बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। सरकार का लक्ष्य देशभर में बेहतर सड़क संपर्क स्थापित कर आर्थिक गतिविधियों को गति देना और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़े; पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; दार्जिलिंग में भूस्खलन से हालात बिगड़े

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *