पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; दार्जिलिंग में भूस्खलन से हालात बिगड़े

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सक्रिय मानसूनी बादलों, मौसमी निम्न दबाव क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार समेत हिमालय से सटे जिलों में तेज से बहुत तेज वर्षा हो सकती है। वहीं कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिन हुई मूसलाधार बारिश के कारण कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर, दार्जिलिंग जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा सिलीगुड़ी को दार्जिलिंग के मिरिक से जोड़ने वाला अस्थायी दुधिया आयरन ब्रिज भी ढह गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
यह भी पढ़े;राष्ट्रपति मुर्मू के पैतृक गांव पहुंचे पीएम मोदी, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *