दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, इन हैंडल्स का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी, अफवाहें और फर्जी दावे फैलाने के लिए किया जा रहा था, जिनका मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को गुमराह करना था।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे कई अकाउंट सामने आए, जो सुनियोजित तरीके से गलत सूचनाएं साझा कर रहे थे। इन पोस्टों के जरिए लोगों में भ्रम पैदा करने और संवेदनशील मुद्दों पर गलत धारणा बनाने की कोशिश की जा रही थी।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों, खासकर युवाओं और छात्रों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी जानकारी को बिना जांचे-परखे आगे साझा न करें। किसी भी खबर या दावे पर भरोसा करने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत की पुष्टि करना जरूरी है।
यह भी पढ़े ; 26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, पीएम मोदी ने दी जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं!
पुलिस ने कहा कि फेक न्यूज और भ्रामक प्रचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि यदि उन्हें सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध या भ्रामक सामग्री दिखाई दे, तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

