नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राज्यसभा में एक और झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सदस्य कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।
कोयल मल्लिक इसी साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। उनके इस्तीफे के साथ वह हाल के दिनों में पद छोड़ने वाली तृणमूल कांग्रेस की चौथी राज्यसभा सांसद बन गई हैं।
इससे पहले सुखेन्दु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।
लगातार हो रहे इन इस्तीफों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई सियासी चर्चा छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि कोयल मल्लिक का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा और उनके इस्तीफे के बाद टीएमसी अपनी राज्यसभा की रणनीति में क्या बदलाव करती है।
