रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में आर्मेनिया के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस चर्चा में प्रशिक्षण, क्षमता विकास और सैन्य आधुनिकीकरण जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने रक्षा साझेदारी को और गहरा करने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में आर्मेनिया का समर्थन जारी रखेगा और उसे अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के साथ सहयोग देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

