बुद्ध पूर्णिमा

PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मोदी ने कहा कि सरकार भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में प्रसन्‍नता और एकता की भावना को मजबूत करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बुद्ध का अमूल्य ज्ञान आने वाले युगों तक मानव सभ्यता को प्रकाशित करता रहेगा।

1 thought on “PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी!”

  1. Pingback: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व श्रम दिवस के अवसर पर देशभर के श्रमिकों को शुभकामनाएं दी! - HEADLINE BUREAU

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *