रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्व श्रम दिवस के अवसर पर देशभर के श्रमिकों को शुभकामनाएं दी!

विश्व श्रम दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर के श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। अपने सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में श्रमिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने श्रमिकों के कठिन परिश्रम, समर्पण, अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यही ताकत देश की प्रगति को गति देती है।

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चार व्यापक श्रम संहिताओं के लागू होने से श्रमिकों को बेहतर वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार आगे भी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

विश्व श्रम दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है, जो श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान और उनके योगदान को मान्यता देने का प्रतीक है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए श्रमिकों के योगदान को याद किया जाता है और उनके कल्याण के लिए नई पहल पर भी जोर दिया जाता है। pm मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *