सेना प्रमुख की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, आतंकवाद बंद करने को कहा

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उसे आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां चलाना तुरंत बंद करना होगा।

नई दिल्ली में आयोजित सेना संवाद कार्यक्रम के दौरान जनरल द्विवेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देना जारी रखता है, तो उसे खुद तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का हिस्सा बना रहना चाहता है या नहीं।

सेना प्रमुख का यह बयान भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को साफ तौर पर दर्शाता है। उन्होंने संकेत दिए कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब सीमा पार से आतंकवाद और घुसपैठ को लेकर लगातार चिंताएं जताई जा रही हैं। भारत पहले भी साफ कर चुका है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।
यह भी पढ़े; स्वीडन में भारत के राजदूत का बड़ा बयान, ‘मेक इन इंडिया’ से बढ़ा वैश्विक भरोसा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *