स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण ने कहा है कि “मेक इन इंडिया” जैसी पहलों ने भारत के प्रति वैश्विक उद्योग जगत का भरोसा और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने भारत और स्वीडन के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खोले हैं।
भारत और स्वीडन के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और तटस्थता की नीति पर आधारित हैं। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।
राजदूत अनुराग भूषण ने कहा कि स्वीडन की कई बड़ी कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार अब रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि भारत में बढ़ते निवेश और औद्योगिक सुधारों ने विदेशी कंपनियों का विश्वास बढ़ाया है।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल स्वीडन दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा और हरित तकनीक जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-स्वीडन रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़े; प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से की मुलाकात

