कृषि मंत्री शिवराज का बड़ा कदम: ‘खेत बचाओ’ अभियान से गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाएं

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से ‘खेत बचाओ’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 जून तक चलेगा और इसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना, उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना तथा मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच समय पर कृषि सलाह उपलब्ध कराना है।

अभियान के तहत पंचायत स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों को फसल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ से पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर इस पहल में सहयोग और भागीदारी का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अभियान से जुड़ने की अपील की है।
यह भी पढ़े; दिल्ली में लू का येलो अलर्ट, कई राज्यों में भीषण गर्मी से हालात गंभीर

इसके अलावा, श्री चौहान ने कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों तथा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों तक सही जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। ‘खेत बचाओ’ अभियान का उद्देश्य किसानों को बदलते मौसम और कृषि चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाते हुए खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *