भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

भारत ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि देश ने कच्चे तेल के आयात स्रोतों को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है। उन्होंने दक्षिण गुजरात में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में कहा कि इस दीर्घकालिक रणनीति ने संकट से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पुरी ने कहा कि सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया है। रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने के निर्देश दिए गए, जिसके चलते उत्पादन में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह 36 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढ़कर 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंच गया है। ये भी पढ़ें; नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से शुरू होंगी उड़ानें, NCR को मिलेगा बड़ा फायदा

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने उपभोक्ताओं को वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखना और देश की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है।,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *