नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करने की घोषणा की है। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर भारत के यात्रियों, एयरलाइंस और कार्गो सेवाओं के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद सेवाएं शुरू की जाएंगी।
एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइन संचालित करेगी, जिससे यात्री सेवाओं की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी उड़ानें शुरू करेंगी। यह हवाई अड्डा दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश और विदेश के प्रमुख शहरों से जोड़ेगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की प्रमुख ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है, जिसे लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया गया है। पहले चरण में इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की है, जो भविष्य में बढ़कर 7 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी। ये भी पढ़ें; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू तवी से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

