IPL क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया..

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन ने शानदार 69 रन की पारी खेली।

जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए कूपर कोनली ने नाबाद 107 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सनराइजर्स के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए। पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अब आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
 ये भी पढ़ें; विकसित भारत की नींव मजबूत किसान, फल निर्यात बढ़ाने पर सरकार का बड़ा फोकस- मंत्री शिवराज सिंह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *