केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किसानों का विकास बेहद जरूरी है। लखनऊ में आयोजित ‘फ्रूट होराइजन 2026’ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार बागवानी और फल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य बल गठित करेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत में वर्तमान में 1129 लाख मीट्रिक टन से अधिक फलों का उत्पादन हो रहा है, जबकि करीब 14 लाख मीट्रिक टन फलों का निर्यात किया जाता है। उन्होंने कहा कि फलों के लंबे समय तक सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता सुधार और प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि निर्यात को और बढ़ाया जा सके।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए देशभर में नौ बागवानी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। इनमें से एक केंद्र उत्तर प्रदेश में भी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के आम अब रूस समेत कई देशों को निर्यात किए जा रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने भी भारतीय फलों के लिए अपने बाजार खोले हैं।
यह भी पढ़े; भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

